loader
Breaking News
Foto

धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर किया चक्का जाम ,

धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर किया चक्का जाम ,

 

 ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम राजपुर को सौंपा राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

 

बलरामपुर/राजपुर छ.ग./ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित किए जाने को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखी जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग की है।

 

 ज्ञापन में नीरज तिवारी के द्वारा कहा गया है कि शासन की नीतिगत खामियों और अव्यवस्थाओं के कारण बड़ी संख्या में किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं, जिससे किसानों कोआर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने धान खरीदी की घोषणा तो की, लेकिन जमीनी स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई, जिसका सीधा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है।कांग्रेस के द्वारा दिए गए आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि कई स्थानों पर पटवारियों द्वारा सत्यापन के दौरान किसानों के घरों में रखे धान के बोरों की गिनती में गड़बड़ी करते हुए संख्या कम दर्शाई जा रही है। इससे एक बार धान बेचने के बाद अधिकांश किसान पुनः धान विक्रय से वंचित रह जा रहे हैं।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर ने किसानों की स्थिति को देखते हुए धान खरीदी की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 तक बढ़ाने की मांग की है, ताकि सभी किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच सकें।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार द्वारा शीघ्र कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो किसानों के हित में आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

 

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह, खोरेन खलखो, लालसाय मिंज, जितेंद्र गुप्ता, राम बिहारी यादव, बृजेश मिश्रा, विद्यानंद दुबे, सुनील भगत, मनोज अग्रवाल, संतोष सोनी, रुपेश यादव, पी.एन. विश्वास, मुमताज अंसारी, संजय यादव, संतोष दास, देवबली टेकाम,आलोक सिंह, पंकज यादव, संजीव गुप्ता, पंकज जायसवाल, लोकेश यादव, चाराचंद यादव, भोला राम, कृष्ण राम, अनुभव गुप्ता, कृपाल यादव सहित बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस, यूआ कांग्रेस,N S U I, महिला कांग्रेस, सेवादल, मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।


 
foto
Author: KAILASH RAJWADE

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets