जिला संभल के थाना बबराला के गांव पहलवाड़ा में प्रधान पति ही निकला अपनी मां का हत्यारा दूसरे पक्ष में गोली लगने की सूचना प्राप्त होने पर रची थी यह साजिस पुलिस से बचने के लिए प्रधान पति ने स्वयं ही अपनी मां को मौत के घाट उतारा और इल्जाम दूसरे पक्ष पर रख दिया पुलिस की गहन जांच में इस बात का खुलासा हुआ प्रधान पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का काम किया गया
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिन पहले रात्रि के समय थाना बबराला के पहलवाड़ा गांव में गोलीबारी की घटना की सूचना पुलिस को मिली थी इस मौके पर सी ओ ब थाना प्रभारी काफी पुलिस बल ने जाकर दोनों पक्षों को शांत किया और दोनों तरफ की तहरीर लेकर अपनी गहन जांच पड़ताल में जुट गई जिसमें एक पक्ष मे एक व्यक्ति को गोली लगी थी तथा दूसरे पक्ष में प्रधान पति की मां की मौके पर मौत हो गई थी
tags : Babrala