.
झड़ फूंक एवं जमीन कब्जे को लेकर आरोपी ने कुल्हाड़ी मर कर की थी हत्या,
:
रामचंद्रपुर छ.ग./बलरामपुर जिले के रामचंदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झड़ फूंक एवं जमीन कब्जे को लेकर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने वाले आरोपी को को पुलिस ने गिरफ्तार कर
अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 103
बीएनएस के तहत कार्यवाही कर आरोपी देवकुमार यादव पिता स्व. परसन यादव, उम्र 38 साल, साकिन कालिकापुर, थाना रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज
को भेजा जेल।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनिल यादव पिता गणेश यादव उम्र 22 वर्ष साकिन कालिकापुर थाना रामचन्द्रपुर जिला बलरामपुर के द्वारा थाना रामचन्द्रपुर उपस्थित आकर दिनांक 15.01.2026 को मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके दादा मृतक देवशरण यादव उर्फ लुख्खर यादव हर रोज की तरह आज भी गाय भैंस चराने के लिए गया हुआ था जो देर शाम होने के बाद भी घर नहीं लौटने पर प्रार्थी एवं उसके पिताजी व आस पास के लोग पता तलाश किये पता तलाश के दौरान कुरसा नाला के उपर टांड में उसके दादा जी का शव मृत हालत में पड़ा मिला है कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा गले को काटकर हत्या कर दी गई है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रामचंद्रपुर में मर्ग क्रमांक 03/2026 धारा 194 बीएनएसएस एवं अप.क्र.02/2026 धारा 103 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी पतासाजी हेतु श्रीमान् पुलिस अर्थक्षिक महोदय बलरामपुर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर तथा एसडीओपी रामानुजगंज के मार्गदर्शन एक पुलिस टीम गठित कर आरोपी पतासाजी किया गया इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि देवकुमार यादव मृतक का भतीजा मृतक से रंजिश रखता था एवं कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है कि सूचना पर देवकुमार को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी का कथन लिया गया जो अपने कचन में बताया कि पिछले दो साल से लुखुर यादव से जमीन का विवाद चल रहा था और लुखुर यादव गांव वालों का फ्री में झाड फुंक का काम करता था एवं आरोपी भी झाड फुक का काम करता है आरोपी के पास झाड फुक कराने के लिए बहुत कम लोग आते थे, मृतक लुखुर के झाड फुंक पर गांव के लोग ज्यादा विश्वास करते थे एवं फ्री में झाड फुक करता था झाड फुक करानें इसके पास नहीं आने से एवं जमीन का फैसला मृतक के पक्ष में होनें से तथा आरोपी का पुछ परख गांव में नहीं होने से यह काफी दुखी व अपमानित महसूस करता था इसी बात का रंजिश रखता था और झाड फुंक जमीन विवाद को लेकर आरोपी के द्वारा मृतक को कई बार जान से मारने की धमकी देते रहता था और इसी रंजिश से यदि लुखुर यादव मर जाता तो मेरा झाड फुंक का काम अच्छे से चलता और जमीन का मामला भी यह अपने तरीका से सुलह करवा करके जमीन को अपने कब्जे में लेनें की फिराक में था। दिनांक घटना 15.01.26 को गांव में ही मानदेव का छोटा बच्चा का दाह संस्कार था जिसमें आरोपी को पता था कि मानदेव बाहर काम कर रहा है वह आज आनें वाला है और आरोपी सोचा कि आज उसे मारने का अच्छा मौका है यदि आज लुखुर को मार देता हूं तो शंका मुझ पर न आकर मानदेव पर जायेगा चूंकि मानदेव और लुखुर का पुराना झाड फुक को लेकर विवाद है। मानदेव की पत्नि एवं दो बच्चे की मृत्यु पिछले एक दो वर्ष पूर्व हो चुका है जिसका रंजिश मानदेव भी रखता था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी अपने साथ प्लास्टिक झोले में चावल रखकर जैकेट में रखा हुआ था ग्राम सिलाजु में रिस्तेदार का दशकर्म कार्यक्रम होने से मृतक का बेटा गणेश के साथ जाकर शाम करीबन 4.00 बजे वापस आकर गणेश को कालिकापुर चौक के पास छोडकर अपने प्लान के मुताबिक कुरसा नाला की ओर कुल्हाडी मांगकर गया अपने मोबाईल गुम होना कहकर मृतक को चावल दिया और मोबाईल कहां पर गुमा है कहकर विचार करवा रहा था उसी समय मृतक का कुल्हाडी को उठाकर पीछे से सिर में मारा गिरने पर कुल्हाडी के धार वाले भाग से गले में कई बार वार कर हत्या कर दिया। आरोपी देवकुमार यादव पिता स्व. परसन यादव उम्र 38 साल साकिन कालिकापुर थाना रामचंद्रपुर के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 20.01.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
-
tags : छत्तीसगढ़ बलरामपुर