जिला पुलिस अधीक्षक का अनोखा पहल रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर
लोगों को किया जागरूक ,
बलरामपुर जिला मुख्यालय रक्षित केंद्र में 37 वा सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट का कराया गया आयोजन।।
टूर्नामेंट में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन टीम शामिल रहे,जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर रामानुजगंज, वैभव बेंकर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में रक्षित केंद्र बलरामपुर अंतर्गत 37 व सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्यों से दिनांक 25.01.2026 से रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया, जिसमें कुल पांच टीम में क्रमशः 1.पुलिस जिला बल सीनियर, 2.पुलिस जिला बल जूनियर, 3. छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, 4. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, 5. नगर सेना बलरामपुर की टीम ने भाग ली।
क्रिकेट टूर्नामेंट क्रम में सभी टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस जिला बल सीनियर एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई, जिनकी फाइनल मैच दिनांक 26.01.2026 को जिला एवं दंडाधिकारी बलरामपुर, राजेंद्र कटारा (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, श्री वैभव बेंकर (भा.पु.से.), वन मंडलाधिकारी बलरामपुर श्री आलोक कुमार बाजपेई (भा.व.से.) की उपस्थिति में खेली गई, फाइनल मैच में जिला बल सीनियर की टीम ने प्रथम बैटिंग करते हुए धुआंधार बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 110 रन बनाकर विपक्षी टीम कोहै गेंद में ही लक्ष्य को पूरा कर जीत हासिल किया और रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी। कार्यक्रम क्रम में मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज के रूप में चयनित खिलाड़ियों को हेलमेट देकर तथा विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान कर उनकी उत्सवर्धन किया गया, तथा उपस्थित सभी खिलाड़ी, गणमान्य नागरिकगण, पुलिस अधिकारी कर्मचारी को यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने वह अपने परिवार जनों से भी यातायात नियमों का पालन कराने हेतु समझाइए दी गई।
tags : छत्तीसगढ़ बलरामपुर