loader
Breaking News
Foto

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजपुर सुनील सिंह के नेतृत्व में धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन।

धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने व संबंधित किसानो को टोकन उपलब्ध कराने राजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष सुनील सिंह के कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन।

उक्त विषय को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष सुनील सिंह के द्वारा अपने आवेदन में कहा है कि धान खरीदी को लेकर किसानो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई समितियों में टोकन काटने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें है इसके अतिरिक्त कई समितियों जिनमें स्थानीय स्तर पर धंधापुर समिति में 290, राजपुर समिति बरियों समिति में 237 किसानो का टोकन नही कट पाया है और धान नही खरीदी जा रही है।

किसान समिति के लग रहे हैं चक्कर,

सुनील सिंह के द्वारा बताया गया है कि किसान समितियों का चक्कर लगा रहें है, और गत वर्ष की तुलना में धान खरीदी भी नही की गई है जिससेआय दिन किसानो को जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। 

बैंकों से ऋण लेने वाले किसानों को लेकर कहा 

अपने आवेदन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा है कि जिन किसानो ने समितियों से ऋण ले रखा है उन्हे भी टोकन नही प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त धान क्रय करने की समयावधि करीब आ चुकी है समय पर किसानो को टोकन न मिलने से आने वाले समय में उन्हे बिचौलियों का शिकार होना पड़ेगा और औने पौने दाम पर धान की बिक्री करनी पड़ेगी। क्षेत्र के किसान परेशान है।जिन किसानों का अब तक टोकन नही दिया गया है उन्हे टोकन जारी किया जावे तथा धान खरीदी की लिमिट बढ़ाई जाकर किसानो का धान क्रय करने हेतु समुचित पहल की जावे।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष सुनील सिंह उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा राम बिहारी यादव पार्षद राहुल भारती विजय सिंह उमेश यादव मेघनाथ टीकम नेतराम जयप्रकाश तेज कुमार विक्रम यादव एवं किसान उपस्थित थे।


 
foto
Author: KAILASH RAJWADE

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets