loader
Breaking News
Foto

अतिक्रमण हटाने पहुंची थी प्रशासनिक टीम, ग्रामीणों ने किया पथराव, जेसीबी और सरकारी वाहन में तोड़फोड़

(अभिषेक सोनी) सूरजपुर: सूरजपुर जिले के लटोरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंदरगंज के बथान पारा में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कार्रवाई के दौरान उग्र भीड़ ने जेसीबी मशीन और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों पर ताबड़तोड़ पथराव किया, जिससे कई सरकारी गाड़ियों के शीशे टूट गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ अवैध कब्जों को हटाने के लिए गांव पहुंची थी। जैसे ही बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, अतिक्रमणकारियों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह विरोध हिंसक रूप ले बैठा और भीड़ ने पत्थरों से हमला बोल दिया।अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब अतिक्रमण पर कार्रवाई का समर्थन करने वाले ग्रामीणों और अतिक्रमणकारियों के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने की भी खबर है, जिससे पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है।

घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। राजस्व और पुलिस विभाग की टीम हालात को काबू में करने में जुटी हुई है।


 
foto
Author: ABHISHEK KUMAR SONI

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets