loader
Breaking News
Foto

पुलिस अधिकारियों को उत्तम टर्न आउट एवं फिटनेस हेतु रक्षित केंद्र बलरामपुर में किया गया जनरल परेड का आयोजन।

बलरामपुर रा.गंज/ छ. ग./बलरामपुर जिला मुख्यालय रक्षित केंद्र ग्राउंड में जनरल परेड में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.) द्वारा अधिकारी कर्मचारियों के अनुशासन, फ़िटनेस एवं टर्न आउट की गई विस्तृत समीक्षा, अच्छे अनुशासन एवं फ़िटनेस हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश एवं परेड में अच्छा टर्न आउट पाए जाने पर कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु दिया गया उचित इनाम।

जानकारी के अनुसार दिनांक 26/12/2025 को रक्षित केंद्र बलरामपुर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जनरल परेड में रक्षित निरीक्षक 01, निरीक्षक 01,  उप निरीक्षक 03,  सहायक उप निरीक्षक 03, प्रधान आरक्षक 09, आरक्षक 35, कुल 52 अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। जनरल परेड में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के अनुशासन, फ़िटनेस एवं टर्न आउट का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जनरल परेड में सम्मिलित अधिकारी कर्मचारियों को बेहतर अनुशासन एवं टर्न आउट हेतु  उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में सम्मिलित पुलिस टर्न आउट भेस भूषा चेक कर उत्तम पाए जाने वाले को किया पुरस्कृत, श्री वैभव बैंकर के द्वारा अधिकारी कर्मचारी का टर्न आउट वेशभूषा आदि चेक किया गया वेशभूषा उत्तम दर्जे का पाए जाने पर कुल 05 महिला/पुरुष कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु प्रशंसा इनाम से पुरस्कृत भी किया गया है।


 
foto
Author: KAILASH RAJWADE

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets