loader
Breaking News
Foto

किसान यूनियन शिकायत के कार्यकर्ताओं ने केनरा बैंक के सामने बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन

किसान यूनियन शिकायत के कार्यकर्ताओं ने केनरा बैंक के सामने बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन गवां संवाददाता किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बैंक कर्मचारियों पर लगाया मनमानी का आरोप किसान यूनियन टिकेट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केनरा बैंक गवां शाखा के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारी किसानों के कार्यों में अनावश्यक देरी कर रहे हैं, ऋण से संबंधित फाइलों को लंबित रखा जा रहा है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। प्रदर्शन के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि किसान पहले ही महंगाई, प्राकृतिक आपदाओं और फसल नुकसान से परेशान हैं, ऐसे में बैंक की लापरवाही उनकी समस्याओं को और बढ़ा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें देने के बावजूद बैंक प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। इस संबंध में बैंक प्रबंधन ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा और सभी लंबित मामलों की समीक्षा कर जल्द निस्तारण किया जाएगा। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए बैंक परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल रहा। धरना प्रदर्शन में राजू यादव, तेज़पाल, रामवीर, सत्यपाल, वेदपाल, वीरेश आदि लोग मौजूद रहे।
 
foto
Author: Nitin joshi

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events