राजपुर थाने में होली पर्व को लेकर बैठक हुआ संपन्न।
राजपुर/ बलरामपुर/ 25/2/2026 को बलरामपुर जिले के राजपुर थाना में होली पर्व को मद्देनजर रखते हुए अपराह्नत 3 बजे शान्ति समिति की बैठक रखी गई, बैठक में समझाइश देते हुए कहा गया कि आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जिससे आपसी भाई चारा बना रहे।
कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा..
बैठक में समझाइश देते हुए कहा गया कि होली त्यौहार के दौरान शांति बनाए रखना ही आपसी प्रेम भाई चारा को बढ़ावा
मिलता है। उपस्थित नागरिकों से सुझावों मांगते हुए कहा कि यदि आप लोगों के तरफ़ से कोई बात रखना है तो निसंकोच रख सकते हैं।
अधिकारियों ने ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की सामाजिक गतिविधि एवं हुडदंग या विवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपस्थित नागरिकों के सुझाव पर राजपुर पुलिस के द्वारा कहा गया नगर के सभी चौक चौराहा में पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही पेट्रोलिंग टीम के द्वारा लगातार गस्त की जाएगी।
थाना प्रभारी ने अपील कर कहा...
थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने आमजन से अपील की कि होली आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन से बचने, किसी पर जबरन रंग न लगाने, ग्रीस या कांच युक्त रंगों का प्रयोग न करने, अशोभनीय व्यवहार से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने और शराब पीकर वाहन न चलाने की भी हिदायत दी गई।
शोर शराबे एवं अन्य मुद्दों को लेकर कहा..
बैठक में कहा गया कि शोर-शराबा, ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग तथा तेज आवाज में डीजे या साउंड सिस्टम बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवर्तित साइलेंसर का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। वर्तमान में बोर्ड परीक्षाएं संचालित होने के कारण बिना अनुमति साउंड सिस्टम का उपयोग न करने तथा अनुमति मिलने पर भी निर्धारित ध्वनि सीमा में ही बजाने के निर्देश दिए गए।होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करने, विद्युत खंभों एवं तारों से दूरी बनाए रखने तथा एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील भी की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने आश्वासन दिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा।
आने वाले रमजान त्यौहार को लेकर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के द्वारा कहा गया कि रमजान त्यौहार को भी आपसी भाई चारा, और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए। साथ ही कहा कि जहां जुम्मे की नमाज अदा की जाती है वहां आय मौलवी के नाम, उपस्थित सांख्य और चढ़ावा की राशि की जानकारी सुचित करावे,
बैठक में एसडीएम देवेंद्र प्रधान, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश सोनी एवं नगर पंचायत के सभी पार्षद गण, जनप्रतिनिधि, सर्व समुदाय एवं आसपास के आए ग्रामीण एवं राजपुर नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
tags : छत्तीसगढ़ बलरामपुर