बालक छात्रावास की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचे राजस्व आमले के ऊपर आरोपियों ने झुण्ड बनाकर हमला कर शासकीय कार्य में बाधा
किया था,
आरोपी घटना दिनांक से काट रहे थे फरारी मुखबिर के सूचना पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 15 आरोपीयो को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर।
रामचंद्रपुर /बलरामपुर/ मामला बलरामपुर जिले के थाना रामचंद्रपुर पुलिस थाना क्षेत्र का है, आरोपियों ने रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के बालक छात्रावास की शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने आय राजस्व अमला पर धक्का मुक्की, गाली गलौज कर लाठी - डंडा से हमला कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन किया था,के दौरान आरोपियों के द्वारा राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, लाठी-डंडों से हमला कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर, आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहे थे, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। है
जानकारी के अनुसार, रामचंद्रपुर तहसीलदार अश्वनी चंद्रा के द्वारा लिखित आवेदन देकर थाना रामचंद्रपुर में अपराध दर्ज कराया गया जिस पर रामचंद्रपुर पुलिस थाने में अपराध पंजीबद्ध कर अपराध क्रमांक 54/2025 अंतर्गत धारा 296, 351(3), 191(1), 221, 132 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण में उल्लेख है कि दिनांक 09 दिसंबर 2025 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के आदेशानुसार तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी एवं अन्य राजस्व कर्मचारी पुलिस बल के साथ बालक छात्रावास की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई कर रहे थे।इसी दौरान आरोपियों ने एकजुट होकर राजस्व अमले के साथ धक्का-मुक्की की, गाली-गलौज की तथा लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया। आरोपियों द्वारा करीब दो घंटे तक अधिकारियों को घेरकर रखा गया एवं सड़क जाम कर दिया गया, जिससे शासकीय कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ।
घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। रामचंद्रपुर पुलिस द्वारा आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर रामचंद्रपुर पुलिस ने 09 फरवरी 2026 को दबिश देकर सभी 15 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन के पश्चात आरोपी सबर हुसैन पिता स्व हरीश हुसैन उम्र 45 वर्ष, ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर,
जमरूददीन अंसारी पिता अलाउददीन उम्र 42 वर्ष रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर,गददा हुसैन पिता अलाददीन 24 वर्ष, निवासी ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर,फिदा हुसैन पिता हदीश हुसैन 38 वर्ष ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर शमसेर अंसारी पिता खूदा बख्श 22 वर्ष, ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर, मोनिश रजा पिता अकबर अंसारी 19 वर्ष रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर इनताज अली पिता हसनुददीन जूलाहा उम्र 34 वर्ष रेवतीपूर थाना रामचंद्रपुर मुजाहिद हुसैन पिता वकील अहमद उम्र 30 वर्ष सा० अनिरूद्धपुर थाना रामचंद्रपुर अरशद एजाज पिता तुफैल अहमद उम्र 34 वर्ष, ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर गुलाम यजदानी पिता गुलाम जिलानी उम्र 25 वर्ष, ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर शेरू मंसूरी पिता तसलीम मंसूरी 24 वर्ष, ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर मकसूद आलम पिता महजूदीन उम्र 26 वर्ष सा० अनिरूद्धपुर थाना रामचंद्रपुर मोसब्बर अंसारी पिता आबिद अंसारी उम्र 37 वर्ष कालिकापुर थाना रामचंद्रपुर आलम अंसारी पिता स्व० अलाउददीन उम्र 55 वर्ष कलिकापुर थाना रामचंद्रपुर इंतखाब अंसारी पिता मुस्ताक उम्र 32 वर्ष महाबीरगंज विजयनगर थाना रामानुजगंज को न्यालय में पेश कर भेजा न्यायिक रिमांड पर ।
tags : छत्तीसगढ़ बलरामपुर