loader
Breaking News
Foto

मर्डर केस के आरोप में एक को भेजा जेल

विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर के थाना बबराला अंतर्गत गांव पहलबाड़ा में बीती रात चली गोलीबारी की घटना में ग्राम प्रधान की सास की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद हत्यारोपी एडवोकेट सुभाष यादव को नूरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं गिरफ्तार किए गए सुभाष यादव का कहना है कि घटना के समय वह अपने घर पर मौजूद था और यह बात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड है।

सुभाष यादव ने कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग भी की थी। उनका दावा है कि घटना के वक्त वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था और उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।


 
foto
Author: Chandrakesh

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets