loader
Breaking News

प्राथमिक शाला पाटला, संकुल केन्द्र-चिचाड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

प्राथमिक शाला पाटला, संकुल केन्द्र-चिचाड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस"*

 

फरसगांव छ ग/जिला कोंडागांव के अंतर्गत आने वाले ब्लाक फरस गांव के उच्च प्राथमिक शाला पाटला के संकुल, संकुल केंद्र चिचाड़ी में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वें वर्षगांठ पर शाला में प्रधानाध्यापक अब्दुल लतीफ मेमन द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने के पश्चात भारत माता की जय, तिरंगे झण्डे की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे इत्यादि के गगनभेदी नारा लगाए तत्पश्चात ग्राम में छात्र-छात्राओं की प्रभातफेरी 'झण्डा ऊंचा रहे हमारा' देशभक्ति गीत गायन के साथ रैली निकाली गई। साथ ही शालेय प्रांगण में महापुरुषों की जयघोष का नारा लगाते हुए राष्ट्रीय पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाया।उपस्थित सभी गणमान्य जनप्रतिनिधि, नागरिकगण, शिक्षक एवं छात्र-छात्रा शालेय कर्मचारियों की उपस्थिति में सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। S.M.C. के अध्यक्ष चरनसिंह नेताम ने बताया कि आज के दिन ही दिनांक 26 जनवरी 1950 को भारत में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संविधान लागू किया गया।संस्था प्रमुख प्रधानाध्यापक अब्दुल लतीफ मेमन सर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य आपके हाथों में है। जब आप ईमानदारी से पढ़ाई करेंगे,अनुशासन में रहेंगे और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझेंगे तभी भारत एक सशक्त राष्ट्र बनेगा। वहीं शिक्षक सह वर्तमान संकुल समन्वयक महेन्द्र कुमार सोना ने अपने वक्तव्य में कहा कि 26 जनवरी 1950 का दिन हमारे देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है इसी दिन संविधान को लागू करते हुए भारत ने स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। हमारा संविधान केवल कानून का संग्रह नहीं है बल्कि यह न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे मूल्यों की आत्मा है। एक शिक्षक के रूप में हमारा दायित्व है कि हम इन मूल्यों को केवल पढ़ाएं नहीं बल्कि अपने आचरण से विद्यार्थियों के जीवन में उतारें। इस प्रकार यह राष्ट्रीय पर्व अत्यन्त उत्साहपूर्वक एवं बड़े धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम के अन्त में सभी आगंतुकों एवं छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण कर पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित सभा का समापन किया गया।।"*


 
foto
Author: SUDAMA RAJWADE

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets