loader
Breaking News
Foto

कवि अतुल शर्मा को हिंदू जागृति मंच ने किया सम्मानित

संभल।हिन्दू जागृति मंच ने संभल के उभरते व्यंग्यकार एवं उत्कृष्ट कवि अतुल कुमार शर्मा को चांँदी का मुकुट पहनाकर, श्रीमद् भगवद् गीता एवं शील्ड भेंट करके उनकी प्रतिभा को सम्मानित कर नमन किया।

दुर्गा कॉलोनी में सुनीता यादव के सभागार पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए हिन्दू जागृति मंच के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने कहा कि हिन्दी साहित्य जगत में अपनी दिव्य प्रतिभा के साथ उत्कृष्ट कवि, व्यंग्यकार, सफल साहित्यकार राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर सम्भल की कीर्ति पताका फहराने वाले अतुल कुमार शर्मा सिद्धहस्त कवि हैं। हिन्दू जागृति महिला मंच की जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने कहा कि अतुल कुमार शर्मा का काव्य पाठ समाज की विसंगतियों पर करारा प्रहार करते हुए सकारात्मकता का संदेश एवं सद्प्रेरणा प्रदान करता है। उनकी कविताएँ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए कुशल मार्गदर्शन भी देती हैं। प्रदेश महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि अनेक सामाजिक, साहित्यिक, शैक्षिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के माध्यम से अतुल कुमार शर्मा समाज, राष्ट्र एवं धर्म के जागरण में सतत् रुप से रत हैं। हिन्दू जागृति मंच के उमेश श्रीमाली, पीयूष कुमार, अजय कुमार शर्मा, अरुण अग्रवाल, रुपाली गुप्ता, सुमन शर्मा, चारु यादव, सुनीता यादव, सुभाष मोंगिया, सुभाष चंद्र शर्मा, सुमन लता शर्मा ने व्यंग्यकार कवि अतुल कुमार शर्मा को उनकी अनगिनत उपलब्धियों के लिए चांँदी का मुकुट पहनाकर, स्मृति चिन्ह, कल्कि भगवान का चित्र एवं माल्यार्पण के साथ भावुक अभिनंदन व सम्मान किया। 4 जनवरी को आयोजित हुए निरंतर 16 घंटे तक चले राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव की सफलता का श्रेय भी अतुल कुमार शर्मा को दिया गया, जिसमें कई राज्यों के साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया था। समारोह की अध्यक्षता सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने की तथा संचालन सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।


 
foto
Author: Arun kumar Dixit

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets