मालवीय जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन एवं पत्रकार प्रतिभा सम्मान
बिजनौर ( उत्तर प्रदेश )
बिजनौर। ब्राह्मण महासभा (पंजी.) बिजनौर के तत्वावधान में पं. मदनमोहन मालवीय तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन एवं पत्रकार प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पं. अमर शर्मा जी की अध्यक्षता तथा डॉ० अशोक शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ब्राह्मण बंधुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम, पं. मदनमोहन मालवीय तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। आचार्य पं. हीरामणि भारद्वाज, आचार्य शिवकुमार शात्री, पं. अंबरीश शर्मा, पं. रानू पंडित, पं. विजय कौशिक तथा पं. चेतन शर्मा ने मंत्रोच्चार किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। धामपुर से पधारी कवयित्री श्रीमती शुचि शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। बदायूँ से पधारे कवि श्री अरुण दीक्षित 'स्वच्छंद' ने समसामयिक विषयों पर चुटीली व्यंग्य रचनाओं से ध्यान आकर्षित किया। धामपुर से पधारी कवयित्री श्रीमती विनोद शर्मा ने मधुर गीतों से सबका मन मोह लिया। श्रीमती शुचि शर्मा ने ज्ञानवापी पर आधारित ओज की रचना सुनाकर माहौल को सुगंधित कर दिया। बिजनौर के ही कवि डॉ० अशोक शर्मा ने समसामयिक दमदार दोहों के द्वारा खूब तालियाँ बटोरीं। अंत में देहरादून से पधारे कवि श्री सतेंद्र शर्मा 'तरंग' ने अटल जी तथा मालवीय जी के चरित्र पर आधारित रचनाओं के द्वारा एक अलग संदेश दिया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पत्रकारों बंधुओं श्री अवनीश गौड़ (प्रयाण), श्री राजनारायण कौशिक (दैनिक जागरण) तथा श्री विपिन भारद्वाज (सांध्य दैनिक चिंगारी) को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात मंचासीन मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्री सुबोध पाराशर जी ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव समाज की सही दशा और दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण किसी चीज में कम नहीं हैं, न शिक्षा में, न संस्कार में और न संख्या में। हमें इसको बनाए रखना है। श्रीमती शोभा शर्मा ने अपने संबोधन में ब्राह्मण एकता पर बल देने के साथ ही बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। आचार्य विनोद गोस्वामी ने अपने संबोधन में ब्राह्मण महासभा के कार्यों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष पं. विजय वशिष्ठ ने समाज निर्माण में पत्रकार बंधुओं के योगदान को महत्त्वपूर्ण बताया। पं. टी.सी. शर्मा, डॉ. त्रिलोकचंद शर्मा ने भी संबोधित किया। इसी के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष पं. अकुंर गौतम, पं. आर. के. शर्मा, साहित्यभूषण पं. हितेशकुमार शर्मा, पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु पब्लिक इमोशन के पत्रकार भूपेंद्र निरंकारी जी तथा रत्नेश जी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासभा की ओर से पं. भोनेंद्रकुमार शर्मा जी को बिजनौर ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत कर मनोनयन पत्र दिया गया। महासभा के संरक्षक डॉ० एस.डी. शुक्ला तथा पं. सत्यप्रकाश शर्मा तथा पं. के.पी. शुक्ला ने मुख्य अतिथि के साथ अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पं. सजय हरित, पं. अशोक कुमार शर्मा, पं. ललित कुमार शर्मा एडवोकेट, पं. मयंक पाराशर, पं. आमोक दीक्षित, पं. मनन भारद्वाज, पं. एकांत कौशिक, पं. विजय कुमार शर्मा, श्रीमती निधि बाला शर्मा, श्रीमती बबीता शर्मा, श्रीमती वैशाली शर्मा, श्रीमती रंजना हरित आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर पं. महेशचंद शर्मा, डॉ. सतेंद्र अंगीरस, पं. आलोक भारद्वाज, डा. एम.पी. मणि, पं विभोर कौशिक एडवोकेट, पं तुषार शर्मा, श्रीमती शशीबाला शर्मा, श्रीमती मीनम शर्मा, श्रीमती शशी शर्मा, श्रीमती दीपा शर्मा, श्रीमती गीता आदि सैकड़ों ब्राह्मण बंधुओं तथा बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसाद ग्रहण किया गया।
tags : #