loader
Breaking News
Foto

नए वर्ष में नीरज तिवारी को मिली नई जिम्मेदारी

नीरज तवारी बने राजपुर  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेसियों में हर्ष

राजपुर/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नियुक्ति के बाद आज बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। राजपुर निवासी नीरज तिवारी बने नव नियुक्त राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष, 

नीरज तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सर्व प्रथम महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की, तत्पश्चात दरहा बाबा होते हुए गांधी चौक राजपुर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कीं। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्सव का वातावरण बन गया। ढोल-नगाड़ों और कांग्रेस के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि राजपुर ब्लॉक में कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय और संगठित है। ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो अहम जिम्मेदारी सौंपी है उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता है और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह, लालसाय मिंज, मनोज अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, सुदामा राजवाड़े, रखोरेन खलखो, नारद तिवारी, राजेश पांडेय सहित कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


 
foto
Author: KAILASH RAJWADE

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets