बलरामपुर पुलिस ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक के उपस्थिति में जनरल परेड का आयोजन किया गया.
छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों में बेहतर अनुशासन, उत्तम टर्न आउट एवं फिटनेस हेतु जनरल परेड का आयोजन हुआ।
उचित इनाम के साथ दिया गया आवश्यक निर्देश गए।
जनरल परेड में उत्कृष्ट टर्न आउट पाए जाने पर कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु उचित इनाम दिया गया।
परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा आरमोरी शाखा का भौतिक सत्यापन व एम टी शाखा का निरीक्षण किया गया। नव आरक्षकों को बेहतर ट्रेनिंग संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जानकारी के अनुसार इस जनरल परेड में 3 डीएसपी,
1 रक्षित निरीक्षक,
1 निरीक्षक,
2 उप निरीक्षक,
6 सहायक उप निरीक्षक, 15 प्रधान आरक्षक, 72 आरक्षक,
42 नव आरक्षक,
1 डॉग मास्टर,
कुल 143 अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए।
जनरल परेड में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के gv अनुशासन, फ़िटनेस एवं टर्न आउट का निरीक्षण भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जनरल परेड में सम्मिलित अधिकारी कर्मचारियों को बेहतर अनुशासन एवं टर्न आउट हेतु उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में सम्मिलित पुलिस अधिकारी कर्मचारी का टर्न आउट वेशभूषा आदि चेक किया गया।
वेशभूषा उत्तम दर्जे का पाए जाने पर उन पुलिस कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत भी किया गया है।
जनरल परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा आरमोरी शाखा का भौतिक सत्यापन किया गया।
उसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा एमटी शाखा का निरीक्षण भी किया गया।
बाद में पुलिस अधीक्षक द्वारा विभाग में भर्ती हुए नव आरक्षकों को बेहतर ट्रेनिंग संबंधी जानकारी एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
tags : #