loader
Breaking News
Foto

दो अंतराज्यीय मवेशी तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,

दो अंतराज्यीय मवेशी तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,

चलगली/

बलरामपुर जिले के चलगली पुलिस ने दो मवेशी तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल,

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार 

आरोपियों पर अपराध क्रमांक 10/2026 धारा- छ.ग. राज्य कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 एवं 11 (1)घ पशु क्ररुता अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 

पिकअप वाहन एवं क्रेटा किया जप्त।

जानकारी के अनुसार 

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भापुसे) द्वारा जिले में पशु तस्करी के विरुद्ध आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले सभी थाना चौकी प्रभारियों को निदेर्शित किया गया है। इसी कड़ी में दिनांक 24,25/02/ 2026 की दरम्यानी रात्रि में थाना प्रभारी चलगली को रात्रि गस्त के दौरान मुखबीर सूचना पर ग्राम केनापारा भगवानपुर में पिकअप वाहन नंबर UP 64 CT 4888 एवं एक सोल्ड पिकअप वाहन से 13 नग मवेशियों को बूचड़खाना ले जाते पाये जाने पर जप्त किया गया, तथा क्रेटा कार CG04 LD 3949 से रास्ता का रेकी करने वाले आरोपी ऐनुलाह अंसारी एवं सूर्यजीत पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है। थाना प्रभारी चलगली में बताया है कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही हैं, उनके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।*

कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनिल केरकेट्टा, प्र.आर. गौतम मरकाम, प्रदेश पैकरा, आर. संजय जायसवाल, कृष्णा मरकाम, चमनू राम, सैनिक राजीय पटेल का सराहनीय योगदान रहा।


 
foto
Author: KAILASH RAJWADE

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets