loader
Breaking News
Foto

पुलिस चौकी खिरनी का विधि विधान पूर्वक किया गया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश में सम्भल की पुलिस चौकी खिरनी का विधि विधान पूर्वक किया गया उद्घाटन 

पुलिस चौकी बनने से कानून व्यवस्था होगी मजबूत 
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई

जनपद सम्भल में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के उद्देश्य से

पबांसा /सम्भल थाना कैलादेवी अंतर्गत नवस्थापित पुलिस चौकी खिरनी का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया  एवं  पुलिस अधीक्षक  कृष्ण कुमार बिश्नोई  गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत संपन्न हुआ।
उक्त उद्घाटन मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत स्थानीय छात्रा कुमारी ज्योति यादव द्वारा फीता काटकर कराया गया, जो महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं की सहभागिता का प्रेरणादायी संदेश देता है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सम्भल आलोक कुमार भाटी कैला देवी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा खिरनी चौकी पुलिस राजकुमार सिंह सौंधन चौकी प्रभारी रईस अहमद सहित कैला देवी थाने का समस्त स्टाफ एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्यासी 11वार्ड एडवोकेट रामरहीस यादव आसपास क्षेत्र के प्रधान सहित ग्रामीण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन को सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा जनसहयोग से अपराध नियंत्रण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु सहयोग की अपील की गई।
नवस्थापित पुलिस चौकी के प्रारंभ होने से क्षेत्र में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई एवं आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी। पुलिस चौकी बनने पर पुलिस प्रशासन की सराहना की


 
foto
Author: Mukesh Kumar Kushwaha

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets