loader
Breaking News
Foto

डकवा धान भंडारण केंद्र में मजदूरों के हक की मजदूरी डकारने वाला कौन?

विभाग, ठेकेदार, या मुंशी?

राजपुर/बलरामपुर जिले के राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत डकवा धान भंडारण केंद्र में 2024 में भूसा भराई का आधी मजदूरी का भुगतान नहीं मिला है मजदूरों को। मजदूरों के द्वारा मुंशी प्रकाश पोरते से मजदूरी की मांग करने पर कहा जाता है कि विभाग से ठेकेदार को पैसा नहीं मिला है जब मिलेगा तो तुम लोगों को पैसा मिलेगा।

सवाल उठाना लाज़मी है क्या वाकई विभाग, ठेकेदार, है जिम्मेदार? या मुंशी प्रकाश पोर्ते हड़प गया मजदूरों का मजदूरी भुगतान? इसलिए मजदूरों को मजदूरी भुगतान के लिए साल भर से मजदूरों को भुगतान के लिए टरकाया जा रहा है?

आपको बता दें कि बलरामपुर जिले के धान केंद्रों में सीजन में धान खरीद कर ग्राम पंचायत डकवा में स्थित धान संग्रहालय केंद्र में भंडारण किया जाता है। धान पानी से खराब ना हो खराब ना हो इसके लिए 
खाली बोरे में भूसा भरकर स्टेज बनाया जाता है। 
उक्त कार्य के लिए ठेकेदार द्वारा मुंशी रखकर मजदूरों से दो रूपये प्रत्येक बोरा भूसा भराई का मजदूरी के हिसाब से कार्य कराया गया था। जिसकी मजदूरी भुगतान अब तक नहीं दी गई है मजदूरों को। जिससे मजदूरों के सामने आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है।

इस विषय को लेकर जब विभागीय अधिकारी प्रीतिका पूजा केरकेट्टा जी से उनके मोबाइल पर फोन कर जानकारी चाहिए गए तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।


 
foto
Author: KAILASH RAJWADE

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets