loader
Breaking News
Foto

21 तारीख को डीएम को ज्ञापन देंगे यादव संघ

जिला संभल के ग्राम नारंगपुर में M S Y इंटर कॉलेज में आयोजित यादव युवा संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई जिसमें समस्त यादव वर्ग के लोगों ने आने वाली 27 तारीख को रिलीज होने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को पूर्ण तरीके से बंद करने का आह्वान किया जिसको लेकर समाज के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला और तय किया गया की आने वाली 21 तारीख को बहजोई बड़ा ग्राउंड में इकट्ठा होकर जिला अधिकारी महोदय संभल को एक ज्ञापन देकर इस फिल्म को पूर्ण रूप से बेन करने को आवाहन किया जाएगा 

 एडवोकेट एम एस यादव ने कहा कि किसी एक समाज को लेकर आप इस तरह की फिल्म को रिलीज नहीं कर सकते चाहे वह कोई भी समाज हो यह कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाने का काम किया गया है और हमारे समाज को बदनाम करने का जो काम निर्देशक निर्माता ने किया है उसका हमें जवाब देना है और इस फिल्म को पूर्ण रूप से बैन करना है अगर बात यहां भी नहीं बनती है तो हम अपना पक्ष लेकर कोर्ट के सामने पेश होंगे और अपने सम्मान की लड़ाई मरते दम तक लड़ेंगे  इस मौके पर यादव युवा संघ के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे जिसमें मुख्य रूप से बृजेश यादव राष्ट्रीय भ्रष्टाचार परिषद दमन भारत के संगठन मंत्री एडवोकेट जीतपाल यादव हरिओम यादव लोकेश यादव सुरेंद्र यादव नीरज यादव जगवीर यादव डॉक्टर जसवीर यादव जोगेंद्र यादव अजब सिंह यादव सोनू यादव जैसे हजारों की संख्या में यादव संघ के सदस्य उपस्थित रहे 


 
foto
Author: Chandrakesh

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets