loader
Breaking News
Foto

कल से निकाली जाएगी श्रीहरि महाराज की 21कोसिये रथ यात्रा

श्री हरि बाबा लीला स्थली त्रयोदशम् परिक्रमा (रथयात्रा) २१ कोसीय शनिवार, 07 फरवरी 2026 से रविवार, 08 फरवरी 2026

जैसा कि ब्रज में चौरासी कोस परिक्रमा, गोवर्धन, मथुरा, वृन्दावन, अयोध्या, सम्भल की परिक्रमा होती है। उसी प्रकार परम पूज्य श्री हरि बाबा जी की प्रेरणा से श्री हरिबाबा लीला स्थली (दर्शन हेतु) परिक्रमा का आयोजन प्रति वर्ष फाल्गुन कृष्ण षष्ठी को समस्त हरिभक्तों द्वारा किया जाता है। श्री महाराज जी ने जहाँ-जहाँ दिव्य लीलाएँ की हैं तथा अनेक रूपों में दर्शन दियें हैं उन ग्रामों की प्ररिक्रमा का विचार किया । श्री कृष्ण भगवान ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रज की रक्षा की, श्री रामजी ने सेतु बाँध कर वानर भालुओं की सहायता की उसी प्रकार श्री हरि बाबा जी ने गंगा बाढ़ के प्रकोप को रोक कर 40 मील बाँध श्रम दान से बनाकर खादर प्रान्त की रक्षा की, जो कि विश्व में एक उदाहरण है। समस्त इच्छुक जन हरि भक्त परिक्रमा में भाग लेकर अपना जीवन सफल बनाते है। इसका आयोजन पैदल एवं वाहनों द्वारा भी किया जाता है

श्री हरिबाबा बाँध धाम से परिक्रमा शनिवार, 07 फरवरी 2026 को प्रातः 6 बजे श्री हरि बाबा बाँध से प्रारम्भ होकर सिलारे, उमेदपुर, गवाँ, मुटैना,भैंसरोली निजामपुर, बेलबाबा ईसापुर पर दोपहर का भोजन प्रसाद प्राप्त करके बरौरा से भिरावटी श्री हरि बाबा मन्दिर से हिरौनी, सैडोरा होकर रजपुरा में रात्रि विश्राम करती है 08 फरवरी रविवार को प्रातः 6 बजे रजपुरा से चलकर चन्दूनगला तौमी (रामपुर मोहकम) सुन्दरपुर छोटा डुप्टा, कहरौला,चमरपुरा चाऊपुर, डुप्टा कलाँ, सिसौना, दीपपुर से मोलनपुर होकर श्री हरि बाबा बाँध धाम पर पहुँचती है यहाँ  सकीर्तन ब आरती कर परिक्रमा सम्पन होती है

समस्त हरि भक्त 07 फरवरी को प्रातः 6 बजे श्री हरि बाबा बाँध धाम पर पहुँच कर यात्रा की शोभा बढ़ाते है रथ यात्रा में विभिन्न आश्रमों से प्रसिद्ध सन्तों के दर्शन तथा प्रवचन एवं कीर्तन का लाभ उठायें समस्त ग्राम बासी परिक्रमा में रथयात्रा का सभी उत्सुकता से स्वागत करके  हरि भक्तों के उल्लास को बढ़ायें  यात्रा में जगह-जगह स्वल्पाहार भोजन आदि की व्यवस्था है यह सब आपका ही सहयोग है।

संरक्षक :- श्री हरे कृष्ण ब्रम्हचारी जी महाराज

सौजन्य से :- श्री हरि धाम बाँध ट्रस्ट समिति, बाँध मोलनपुर गवाँ (सम्भल)

निवेदक समस्त हरि भक्तप्र मुख सहयोगी-मीरा, 


 
foto
Author: Chandrakesh

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets