मुन्ना लाल चौधरी बनाए गए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, बलरामपुर जिला अध्यक्ष रहते हुए उनके द्वारा किसानों के मुद्दे मजबूती से उठाते रहे हैं,
राजपुर/ बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी मुन्ना लाल चौधरी को उनके बलरामपुर जिला अध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी ने उनके उपलब्धियों को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी से जुड़े लोगों में हर्ष व्याप्त है। बलरामपुर ज़िले के राजपुर निवासी मुन्ना लाल चौधरी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से भाजपा किसान मोर्चा को एक मज़बूत और अनुभवी नेतृत्व मिला है। बलरामपुर ज़िले के किसानों के मसीहा कहे जाने वाले, सरल, सहज, मिलनसार और मृदभाषी व्यक्तित्व के धनी वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना लाल चौधरी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आपको बता दें कि मुन्ना लाल चौधरी इससे पहले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रहते हुए किसानों की आवाज़ को समय समय पर मज़बूती से उठाते रहे हैं।
उनके नेतृत्व में बलरामपुर ज़िले में किसान मोर्चा को एक अलग पहचान मिली और संगठन लगातार मज़बूत होता गया। इस नई जिम्मेदारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी के नेताओं और समर्थकों को विश्वास है कि मुन्ना लाल चौधरी के शानदार नेतृत्व में बलरामपुर ज़िले से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश तक किसान मोर्चा ऐतिहासिक कार्य करेगाऔर आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने में किसान मोर्चा एक अहम भूमिका निभाएगा।प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मुन्ना लाल चौधरी जी को लगातार उनके समर्थो द्वारा बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।
tags : छत्तीसगढ़ बलरामपुर