संभल की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय प्रवर्तन दल
विशेष
गवां संवादाता
राष्ट्रीय परिवर्तन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद/मंत्री डीपी यादव ने धनारी फ़ार्म हाउस पर जिले के अपने कार्यकत्ताओ सुभचिंतकों के साथ बैठक की बैठक में आगामी होने वाले त्रिस्त पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में राष्ट्रीय परिवर्तन दल के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया ।इस दौरान डीपी यादव ने वार्ड संख्या 12 सोधन, वार्ड संख्या 13 अतरासी,वार्ड नंबर 14 सिरसा /भिरावटी,वार्ड 17 रजपुरा व केसरपुर एव चाऊपुर सीट से अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारने की चर्चा कार्यकताओं से की ।चर्चा के बाद ये तय माना जा रहा है कि जिले की 6 सीटो पर डीपी यादव के परिवार के सदस्य चुनाव लड़ना तय है ।डीपी यादव की इस बैठक के बाद गुन्नौर तहसील के राजनीतक लोग और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों में बेचैनी और हलचल साफ़ दिखाई दे रही है साथ ही अन्य राजनीतिक पार्टिया भी डीपी यादव के परिवार के सामने मजबूत उम्मीदवारों को उतारने की फिराक में हैं ।डीपी यादव के इस एलान से गुन्नौर की जनता राजनीतिक समीकरण में बदलाव मान रही है । वही बैठक के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रूपकिशोर यादव, राघवेन्द्र सिंह उर्फ़ छोटे लल्ला,पूर्व प्रधान राजपाल सिंह,गजेंद्र सिंह,भगवान सिंह,मनोज कुमार,नोवत सिंह,हीरेंद्र प्रधान आदि लोग मौजूद रहे
*जिला पंचायत चुनाव में हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार कर सकते हैं डीपी यादव *
पंचायत चुनाव में क्षेत्रीय जानता का मानना है की डीपी यादव जब जब चुनाव लड़े है अपने प्रचार के लिए छोटी छोटी सभाओं में भी हेलीकॉप्ट से ही चुनाव प्रचार करते है इस बार उम्मीद है उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में संभल जिले की कई जिला पंचायत सदस्यों की सीटों पर हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार हो सकता है
tags : ##