सरगना सहित तीन फरार तस्कर को पुलिस ने
सासाराम बिहार से किया गिरफ्तार।
मारुति, ब्रेजा कार, एक टोयोटा ग्लैंजा कार किया जप्त
बलरामपुर छ.ग./ बलरामपुर जिले में ट्रेक्टर से गंजा तस्करी मामले में कोतवाली पुलिस ने एंड टू एंड कार्यवाही के तहत घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी संहित 02 अन्य आरोपियों को सासाराम बिहार से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
जानकारी के अनुसार पूर्व में दिनांक 26/08/2025 के रात्रि को ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध रूप से ट्रेक्टर ट्रॉली के नीचे चेंबर में छिपाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिहार सासाराम जा रहे ट्रेक्टर चालक आरोपी अनुज कुमार को बलरामपुर थाना क्षेत्रांतर्गत दलधोवा घाट में दुर्घटना ग्रस्त हो जाने पर आरोपी के कब्जे से 125 कि.ग्रा. गांजा बरामद कर जप्त किया गया था। घटना में आरोपी अनुज कुमार निवासी आदमापुर थाना सासाराम जिला रोहतास को दिनांक 02/09/2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के द्वारा “एंड टू एंड” कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए जाने के पश्चात श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर भापुसे के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के मार्गदर्शन में थाना बलरामपुर से उप निरीक्षक के. पी. सिंह के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित कर फरार आरोपियों की पतातालाश हेतु सासाराम बिहार रवाना किया गया था। विशेष अनुसंधान दल के द्वारा साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी के गहन विश्लेषण के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण का पहचान करते हुए आरोपी ज्ञानचंद पासवान पिता यमुना पासवान उम्र 21 वर्ष साकिन अदमापुर थाना मुफससील जिला रोहतास को सासाराम से पकड़कर दिनांक 18/10/2025 को विधिवत गिरफ्तार जेल भेजा गया है। प्रकरण के अग्रिम विवेचनाक्रम में घटना के मुख्य आरोपी रंजन श्रीवास्तव पिता अजय श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष निवासी तिलकापुर सासाराम बिहार एवं अन्य सह आरोपी धीरज कुमार सिंह पिता स्व. सरजू सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी तुर्की बाजार सासाराम बिहार तथा विनय पासवान पिता स्व. श्यामलाल पासवान उम्र 36 वर्ष निवासी मोहदी गंज सासाराम बिहार को तकनीकी विश्लेषण पश्चात संगठित रूप से घटना घटित करने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सासाराम बिहार में स्थानीय पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया जिसके पश्चात अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना बलरामपुर लाया गया जहाँ विधिवत कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 12/01/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपीगण के कब्जे से घटना के दौरान पायलेटिंग करने में उपयोग किए गए एक मारुति ब्रेजा कार तथा एक टयोटा ग्लैंजा कार जप्त किया गया है।
कार्यवाही में निरीक्षक भापेंद्र साहू थाना प्रभारी बलरामपुर, उप निरीक्षक के.पी. सिंह, सहायक अप निरीक्षक राधे श्याम विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी, आरक्षक सूरज मरावी, आरक्षक सचिन सिंह, आरक्षक आकाश तिवारी एवं आरक्षक हरिशंकर यादव के साथ जिला रोहतास सासाराम पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
tags : छत्तीसगढ़ बलरामपुर