पेंड्रा छ.ग./जिला जी.पी.एम.के पेंड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छेरछेरा पर्व पर ग्राम बंधी में पिकनिक के दौरान दो पक्षों के मध्य हुए विवाद के संबंध में पेंड्रा पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की गई है।
घटना के पश्चात दोनों पक्षों की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने पृथक–पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के द्वारा थाना प्रभारी पेंड्रा को प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष के फरियादी विवेक केवट की रिपोर्ट पर पेंड्रा पुलिस ने अपराध क्रमांक 0006/26 अंतर्गत आरोपी दुर्गेश साहू, सुधांशु दुबे, महेन्द्र राठौर उर्फ मोटू, सूर्यांश साहू सहित अन्य के विरुद्ध धारा 115(2), 191(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
तथा प्रथम पक्ष द्वारा थाने में रिपोर्ट लिखने के बाद सुधांशु दुबे वी दुर्गेश साहू के साथ मारपीट किया गया जिससे दोनों को चोट आने से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था सुधांशु दुबे को सर में गंभीर चोट होने से बेहतर इलाज हेतु बिलासपुर रिफर कर दिया गया था
वहीं द्वितीय पक्ष के फरियादी दीपक दुबे की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 0007/26 अंतर्गत आरोपी धनंजय केवट, लखन केवट, जनक केवट, अंकुश केवट एवं विवेक साहू उर्फ लक्की साहू के विरुद्ध296,351(3),115(2),191(2),117(2) समान धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। विवेचना दौरान आहट के चोट का डॉक्टर से क्यूरी कराकर धारा 109(1)प्रकरण में जोड़ी गई
पुलिस द्वारा प्रथम पक्ष से राम प्रसाद चन्द्रा, ओमकार राठौर, दुर्गेश साहू, सूर्यांश साहू एवं महेन्द्र राठौर उर्फ मोटू को गिरफ्तार किया गया है। वहीं द्वितीय पक्ष के धनंजय केवट, जनक केवट, विवेक साहू उर्फ लक्की साहू, लखन केवट एवं अंकुश केवट के विरुद्ध भी विधिवत कार्रवाई की गई है।
घटना में घायल सुधांशु दुबे का उपचार बिलासपुर में जारी है। पेंड्रा पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।
tags : छत्तीसगढ़ बलरामपुर