loader
Breaking News
Foto

जिला पंचायत सीईओ ने ली डीएलसीसी की बैठक!

बलरामपुर, 17 फरवरी 2026/* जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की तिमाही बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की प्रगति, चुनौतियों और लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक की शुरूआत में एलडीएम श्री अंकित शर्मा के द्वारा बैंकों की प्रगति प्रस्तुत की गई, जिसमें सीडी रेसियो (ऋण जमा अनुपात) में वृद्धि एवं जिले के ऋण पोर्टफोलियो में 13.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने बैंकों को लंबित प्रस्तावों का शीघ्र निस्तारण कर 28 फरवरी 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
तत्पश्चात विभिन्न विभागों एनआरएलएम, एनयूएलएम, पशुपालन विभाग द्वारा भेजे गए ऋण प्रस्तावों की समीक्षा की गई। साथ ही व्यक्तिगत उद्यमी ऋण हेतु बैंको को भेजे गए प्रस्तावों की जानकारी प्रस्तुत की गई।


जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने कहा कि शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना बैंकों और विभागों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने बैंकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे विभिन्न विभागों द्वारा प्रेषित ऋण प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी लखपति दीदी पहल के लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रेषित प्रस्तावों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश बैंकों को दिए। साथ ही एनआरएलएम, एनयूएलएम और पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा भेजे गए ऋण प्रस्तावों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने को कहा, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार और कृषि कार्यों के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकें।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने प्रत्येक बैंक के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बैंकों से ग्राहकों को अधिक ऋण उपलब्ध कराकर जिले के सीडी रेसियो (ऋण जमा अनुपात) में सुधार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी बैंकों एवं विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाकर ऋण वितरण में वृद्धि तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बात कही।


बैठक में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्री अनुपम तिवारी द्वारा जिले में कार्यरत एफपीओ की जानकारी देते हुए नाबार्ड की एफपीओ वित्तपोषण योजनाओं के बारे में बताया गया। श्री सत्येन्द्र राठौर ने सी केवाईसी  आईडी के उपयोग की जानकारी दी गई तथा बैंकों को अपने सेवा क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
बैठक में एलडीएम श्री अंकित शर्मा, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक श्री सत्येन्द्र राठौर और जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्री अनुपम तिवारी सहित जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


 
foto
Author: KAILASH RAJWADE

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets