loader
Breaking News
Foto

17 फरवरी को बबराला क्षेत्र में 4 घंटे बिजली रहेगी बंद — अनुरक्षण कार्य के चलते शटडाउन

बबराला। विद्युत वितरण खंड बबराला के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक अनुरक्षण कार्य के कारण 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह शटडाउन सुरक्षा और बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि अनुरक्षण माह एवं आगामी त्योहारों—होली और रामनवमी—को ध्यान में रखते हुए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बबराला, गवां, रजपुरा, गुन्नौर, जुनावई, छपरा, हिरौनी एवं धनारी से संबंधित लाइनों पर व्यापक रखरखाव किया जाएगा। इस दौरान लाइनों के पास बढ़ी पेड़ों की शाखाओं की छंटाई, ढीले तारों व जम्परों की मरम्मत तथा तकनीकी जांच जैसे कार्य किए जाएंगे।
इन कार्यों को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए संबंधित उपकेंद्रों से पोषित सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय में आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें, ताकि भविष्य में निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।


 
foto
Author: Mukesh Kumar Kushwaha

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets