30 लाख रूपये का फर्जीवाड़ा कर फरार मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
वाड्राफनगर/बलरामपुर जिले के वाड्राफनगर जनपद पंचायत के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा
वित्तीय वर्ष 2014-15 में जनपद पंचायत वाइफनगर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में मुरुम मिट्टी, सडक व अन्य निर्माण का फर्जी बिल लगाकर, कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर करीब 30 लाख से अधिक की रकम का फर्जीवाड़ा कर कई वर्षों से फरार फरार चल रहा था, पुलिस ने आरोपी तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाइफनगर को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे, पुलिस चौकी वाड्रफनगर नगर, थाना बसंतपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ०ग०) ने भगोड़ा आरोपी तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी को गिरफ्तार कर
अपराध क्रमांक 50/2020, धारा 467, 468, 409. 420. 34 ता. हि के तहत तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाड्रफनगर श्रवण कुमार मरकाम उर्फ एस० के० मरकाम पिता स्व. बिकाउ राम मरकाम, उम्र 62 वर्ष, साकिन शिवमंदीर, महुआपारा वार्ड क्रमांक 04, थाना गांधीनगर, अंबिकापुर को भेजा सलाखों के पीछे।
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत तुगंवा, गुडरू, जमई, पेण्डारी में मुरम मिट्टी, सड़क व सह पुलिया, तटबंध, डब्लूबीएम निर्माण का फर्जी बिल लगाकर वित्तीय वर्ष 2014-15 में शासकीय राशि का हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर गबन करने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाड्रफनगर द्वारा यू पत्र क्रमांक-1825/मनरेगा/स्था/ज0पं0/2020-21 वाड्रफनगर दिनांक 30/04/2020 के माध्यम से जांच रिपोर्ट एवं दस्तावेज पेश करने पर थाना बसंतपुर चौकी वाड्रफनगर में आरोपी अश्विनी कुमार तिवारी कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) जनपद पंचायत वाड्रफनगर के विरूद्ध वर्ष 2020 में अपराध क्रमांक 50/2020 बारा 467, 468, 420, 409, 34 ता.हि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दौरान पूर्व में प्रकरण के आरोपी अश्विनी कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना दौरान मामले के अन्य आरोपी सप्लायर हरिहर यादव, कुजलाल साहू व रोजगार सहायक गिरीश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। वर्तमान में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर के द्वारा प्रकरण में जनपद पंचायत के कर्मचारियों व सप्लायर का माननीय न्यायालय से धारा 164 जा० फौ० का कथन कराकर प्रकरण के गिर० आरोपियों के विरुद्ध माननीय व्यायालय में पूरक चालान तैयार कर पेश किया गया है। प्रकरण के विवेचना के कम में आरोपी अश्विनी कुमार तिवारी के द्वारा अपने कथन में यह बताया गया है कि उसने एस. के. मरकाम व एक अन्य के साथ मिलकर शासकीय राशि 30,02,449 रु. का गबन किया गया है, प्रकरण में कई वर्षों से फरार आरोपी तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाड्रफनगर श्रवण कुमार मरकाम उर्फ एस० के० मरकाम पिता स्व. बिकाउ राम मरकाम उम्र 62 वर्ष साकिन शिवमंदीर महुआपारा वार्ड क्रमांक 04 थाना गांधीनगर अंबिकापुर को हिरासत में लेकर वाड्रफनगर लाया गया जिससे पूछताछ के दौरान अपना आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाड्रफनगर श्रवण कुमार मरकाम उर्फ एस० के० मरकाम पिता स्व. बिकाउ राम मरकाम उम्र 62 वर्ष साकिन शिवमंदीर महुआपारा वार्ड क्रमांक 04 थाना गांधीनगर अंबिकापुर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में फरार अन्य आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही है।
tags : छत्तीसगढ़ बलरामपुर