loader
Breaking News
Foto

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर चंदौसी में श्रद्धांजलि सभा, फवारा चौक पर दी गई नमनांजलि

शीर्षक: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर चंदौसी में श्रद्धांजलि सभा, फवारा चौक पर दी गई नमनांजलि समाचार: चंदौसी। आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर चंदौसी स्थित फवारा चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि वे भारत की आत्मा हैं, जो आज भी प्रत्येक भारतीय के विचारों और कर्मों में जीवित हैं। सत्य, अहिंसा और निडरता की शक्ति से उन्होंने बिना हथियार उठाए ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी। उनके आदर्श आज भी न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित था। उनका मानना था कि अहिंसा सबसे बड़ा और प्रभावशाली हथियार है, जिससे किसी भी समस्या का समाधान संभव है। आत्मनिर्भरता, सेवा, सत्य और नैतिकता उनके जीवन के मूल आधार थे। कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता संग्राम के समय थे। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और न्याय की स्थापना की जा सकती है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला कोऑर्डिनेटर मनरेगा एसआईआर विजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह, चंदौसी पूर्व नगर अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुनेश कुमार जोशी, जिला उपाध्यक्ष सरदार बलवीर सिंह, पूर्व जिला महासचिव मोहम्मद अब्बास, राणा आसिफ अल्वी एडवोकेट, ठाकुर रजनीश सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, विशाल ठाकुर, अमित, पंकज पाल, अभिजीत सिंह, नुमान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 
foto
Author: Vipin Kumar

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets