loader
Breaking News
Foto

फरार तीसरे आरोपी को अंबिकापुर गांधी नगर क्षेत्र में दौड़ लगाकर दबोचा!

आरोपी वनरक्षक पर पथराव कर घायल करने के साथ सरकारी वाहन में तोड़फोड़ मामले में फरार चल रहा था✍🏻

राजपुर/ छ.ग.बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा सागौन जंगल में वन विभाग की टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने अंबिकापुर गांधीनगर से दौड़ लगाकर दबोचा। कारवाही कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि, प्रार्थी प्रमीठ कुमार एक्का निवासी—खटवा ब्रदर, थाना पस्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 नवंबर 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे वे वन कक्ष क्रमांक P-2758 में बाघ गणना हेतु ट्रांजिट लाइन तैयार कर रहे थे। इसी दौरान जंगल में तीन युवक शराब का सेवन करते मिले।

उन लोगों को समझाइश देने पर आरोपियों ने अभद्र गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी और पत्थर से हमला कर वनरक्षक के सिर व चेहरे पर चोट पहुंचाई। इसके बाद प्रार्थी के वाहन CG 15 CT 0384 पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए, जिससे करीब 30–40 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
उक्त प्रकरण में थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 265/2025 के तहत आरोपियों पर धारा 296, 351(2), 115(2), 121(1), 132, 221, 324(4), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया था।घटना के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग निकले थे, साइबर सेल के मदद से दो आरोपियों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी का मोबाइल फोन घटना दिनांक को घटनास्थल पर गिर गया था। जिसको पुलिस ने जब्त कर साइबर सेल की मदद से पहचान की। जांच में पाया गया कि आरोपी 
सूर्यप्रताप सिंह (23), पिता आनंद कुमार, निवासी दामोदरपुर, थाना शंकरगढ़,संतोष कुजूर (27), पिता अगनू राम, निवासी दामोदरपुर, थाना शंकरगढ़ की संलिप्तता पाई गई थी। दोनों आरोपियों को 3 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।तीसरा फरार आरोपी को पुलिस ने गांधीनगर से दौड़ा के पकड़ा, घटना दिनांक से फरार चल रहे तीसरा आरोपी मिथलेश कुजूर  पिता अगनू (40वर्ष) निवासी दामोदरपुर, को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

साइबर सेल व कॉल डिटेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई।वह अंबिकापुर के गांधीनगर भगवानपुर क्षेत्र में ऑटो में बैठा मिला। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया और राजपुर लाया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भारद्वाज सिंह, उप निरीक्षक सुबल सिंह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव, पवन सिंह, आरक्षक अमृत सिंह, ललन यादव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


 
foto
Author: KAILASH RAJWADE

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets