साहनपुर में लगा तेरहवां कांवड़ सेवा शिविर
नजीबाबाद। जनपद बिजनौर के कस्बा साहनपुर में गत वर्षों की भांति कांवड़ सेवा शिविर की सोमवार को शुरूआत की गई।पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री राजा भारतेंद्र सिंह ने कांवड़ सेवा समिति के साथ भंडारे की शुरुआत की गई।विदित रहे कि साहनपुर में यह तेरहवां विशाल मोदी भंडारा और टी स्टाल का संचालन चल रहा है।इस शिविर में निरंतर भंडारे के साथ भक्तों को ठहरने,स्नान करने फोन चार्ज करने की व्यवस्था भी है।इस अवसर पर राजकुमार प्रजापति,योगाचार्य अरुण राजपूत,अशोक राजपूत,जितेंद्र कुमार शर्मा,संजीव शर्मा,विकास राजपूत,राहुल शर्मा,मनोज राजपूत,अजय शर्मा,सचिन देशवाल,मंजेश राजपूत,पवन कारीगर आदि मौजूद रहे।
tags : #