स्कॉर्पियो वाहन में क्रूरता पूर्वक गाय बैल को बूचड़ खाना ले जा रहे आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपियों की गाड़ी जप्त कर, भेजा न्यायिक रिमांड पर।
कुसमी छ.ग./बलरामपुर जिले के कुसमी थाना अंतर्गत स्कॉर्पियो में गाय बैल को क्रूरता पूर्वक ठूंस कर वध के लिए ले जाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर
पुलिस ने आरोपी संजीव घासी पिता रमेश घासी, ग्राम खिखिर पारा, कुसमी, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर रामानुजगंज, के ऊपर
अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 4,6,10 कृषक पशु परि अधिनियम 11(घ ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकेश कुमार पिता विष्णुराम जाति कवंर उम्र 30 वर्ष ग्राम नवाडीहा बकाईन टोली कुसमी के द्वारा दिनांक 30/01/2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 29.01.026 को सूचना मिली कि एक स्कार्पियो वाहन में गाय बैल को कुरता पूर्वक ठूस-ठूस कर भरकर वध हेतू बूचड़खाना ले जा रहे है, सूचना पर प्रार्थी अपने अन्य सहयोगियों के साथ बकाईन टोली रोड पर निकलकर छिप कर स्कॉर्पियो वाहन के आने का इन्तज़ार कर रहे थे तभी रात लगभग 01 बजे एक स्कार्पियो वाहन कमांक JH-01-AA-0959 सिविलदाग तरफ से आ रही स्कॉर्पियो वाहन को रूकवा रहे थे तभी कुछ दूरी पर स्कार्पियो को रोक कर गाडी से 03 आदमी स्कार्पियो को छोकर भागने लगे तभी दौड़ते समय रात के अंधेरे में एक व्यक्ति गिर गया जिसे पकड़कर पूछने पर उक्त आरोपी ने अपना नाम संजीव घासी ग्राम कुसमी खिखिरपारा का रहने वाला बताया। भागने वालों में से एक व्यक्ति ताहिर अंसारी पिता रहीस अंसारी ग्राम नवडीहा का रहने वाला था। एक अन्य व्यक्ति को नही पहचान पाये। स्कार्पियों वाहन में 06 नग गाय बैल को क्रूरता पूर्वक मुह और चारों पैर को बांध कर ठूस ठूस कर स्कार्पियो में लोड कर वध हेतू बुचड़खाना झारखंड की ओर ले जा रहे थे। रात में अन्य आरोपियों को गांव में खोज रहे थे नही मिलने पर संजीव घासी एवं 06 नग गाय बेल को स्कार्पियो सहित थाना परिसर में लेकर आये थे। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 4,6,10 कृषक पशु परि अधिनियम 11(घ ) पशु क्रूरता अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान गाय बैल मवेशी 06 नग को एवं एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक जेएच 01 एए 0959 को जप्त कर आरोपी संजीव घासी पिता रमेश घासी को दिनांक 30/1/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी न्यायालय राजपुर में पेश किया गया है।
tags : छत्तीसगढ़ बलरामपुर