जिला संभल के थाना धनारी के पशु चिकित्सालय में चल रहे भारतीय किसान यूनियन असली के धरने को 31 दिन बाद समाप्त किया गया पिछले दिनों से कड़ाके की ठंड में किसान पदाधिकारी पशु चिकित्सालय की जमीन को भू माफिया से मुक्त करने के लिए व महाबा नदी को पुर्जीवित करने के लिए और भी अन्य मानों के साथ पशु चिकित्सालय धनारी में अपना अनैश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए थे जिसको कल उप जिला अधिकारी गुन्नौर के द्वारा भेजे गए नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह ने समाप्त करवा दिया और सरकारी अस्पताल की भूमि पर फिलहाल तारबंदी कर दी गई है जिससे कि भविष्य में यहां एक बड़ा पशु चिकित्सालय बनाया जा सके और क्षेत्र के विभिन्न गांवों को इसका सीधा लाभ मिल सके राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने बताया कि जो हमारी मुख्य मांगे थी उन्हें मान लिया गया है और जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया है आज तारबंदी की गई है इस उपलक्ष में ऋषिपाल सिंह ने कहा कि यह किसानों की जीत है नायब तहसीलदार को माला पहनकर स्वागत किया गया इस मौके पर संगठन के विभिन्न कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे इसमें मोरध्वज यादव ऋषिपाल सिंह यादव धीरेंद्र सिंह दिलावर सिंह जाकिर हुसैन गजराम सिंह विजय सिंह वीर सिंह हरपाल सिंह किशनलाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
tags : धनारी