loader
Breaking News
Foto

कलयुगी बहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सगे ससुर पर की थी जानलेवा हमला, गई जेल।

ससुर पर जान लेवा हमला करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,

कलयुगी बहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

सगे ससुर पर की थी जानलेवा हमला, गई जेल।

थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जेलः-

मामला थाना बसंतपुर

का है, महिला ने अपने सगे ससुर पर जान लेवा हमला किया था, शिकायत पर पुलिस ने 

अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 109 भा.न्या.सं.के तहत कार्यवाही कर 

आरोपी महिला पार्वती पति संदीप अगरिया उम्र 23 साल निवासी बसंतपुर (अगरियापारा) थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर- रामानुजगंज (छ०ग०) को भेजा जेल।

जानकारी के अनुसार दिनांक 01.02.2026 को प्रार्थीया शलजा अगरिया पिता रामनरेश अगरिया साकिन बसंतपुर (अगरियापारा) थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर-रा०गंज थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र इस आशय का पेश कि की दिनांक 31.01.2026 को शाम करीब 06.00 बजे प्रार्थिया के पिता रामनरेश काम कर के घर आया और आरोपिया पार्वती के बेटा सिद्धार्थ जो 01 वर्ष का है को गोद में खेलाने के लिए पार्वती से लिया और खेलाने लगा, खेलाते समय रामनरेश बच्चे को लेकर गिरने जैसा हुआ तो पार्वती गुस्सा होकर रामनरेश को गाली गलौज करने लगी और लात से मारी, बाद में पार्वती की पति संदीप अगरिया काम कर के घर आया तो पार्वर्ती को डांटा की क्यो पिताजी को गाली गलौज कर मार पीट किये हो तब पार्वर्ती घर से निकल कर बाड़ी तरफ चली गई रात करीब 08.00 बजे आकर परछी में सो रहे रामनरेश को चुल्हा में जल रहे सरई की लकडी को उठा कर बोली की इसी के चलते लडाई झगडा होता है आज इसको जान से मार दूंगी कहकर हत्या करने की नियत से सिर में चार पांच बार मारपीट की है मारने से सिर मे चोट आई है कि प्रार्थिया के लिखित आवेदन पत्र पर से धारा सदर 109 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में आरोपिया को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार की, जिसे दिनांक 01.02.2026 गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।कार्यवाही में शामिल थाना प्रभारी जितेन्द्र सोनी, आरक्षक 291 ताराचंद, महिला आरक्षक 577 समुन्द्री यादव शामिल रहे।


 
foto
Author: KAILASH RAJWADE

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets