loader
Breaking News
Foto

मॉडिफाई साइलेंसर बुलेट चालक पर पुलिस पुलिस की कार्यवाही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ₹5000 का कांटा सामान शुल्क।

 

रामानुजगंज/बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर फर्राटे भरने वाले चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर 5000 का सामान शुल्क काटा, जानकारी के अनुसार रामानुजगंज क्षेत्र में बुलेट मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर थाना पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है इसी तारतम्य में बुलेट मोटर साइकिल क्रमांक JH 03 P 2022 के चालक मोहम्मद अंसार पिता असलम अंसारी उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 8 रामानुजगंज के द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलाते पाए जाने पर धारा 182(ए)(4) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 5000 रुपए का समन शुल्क काटा गया तथा मोडिफाइड साइलेंसर को जप्त किया गया। थाना प्रभारी रामानुजगंज द्वारा बुलेट या अन्य मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वालों को सख्त हिरायत दी गई है कि वह अपने मोटर साइकिल से मोडीफाइट साइलेंसर बदल दे अन्यथा पकड़े जाने आगे भी इसी तरह की चलानी कार्रवाई जारी रहेगी।


 
foto
Author: KAILASH RAJWADE

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets