पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर।
राजपुर छ. ग./
बलरामपुर जिले की राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरका में आरोपी राम दिल आयाम उर्फ मिथुन पिता रंगिया उम्र 30 वर्ष निवासी मुरका जिड़गी पारा, ने अपनी पत्नी की हाथ एवं पैर गला दबाकर घटना को अंजाम दिया था, पुलिस ने हत्यारा पति को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर।
जानकारी के अनुसार आरोपी राम दिल आयाम उर्फ मिथुन पिता रंगिया उम्र 30 वर्ष निवासी मुरका जिड़गी पारा द्वारा अपनी पत्नी फरहारो उम्र लगभग 30 वर्ष को दिनांक 20.01. 2026 दिन मंगलवार को लगभग शाम 6:00 बजे हाथ एवं पैर से गला दबाकर ग्राम मुरका जिड़गी पारा में रामसुंदर गोंड के गन्ना बाड़ी में हत्या कर दिया गया है जिसकी सूचना स्वयं आरोपी द्वारा अपने भाई श्याम दिल आयाम को दिनांक 22. 01. 26 के रात 8:00 बजे दी गई।
सूचना के आधार पर थाना राजपुर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक करने पर पाया मृतिका गन्ना बाड़ी में मरी हुई पड़ी है ! तत्संबंध में मृतिका के पति रामदिल आयाम उर्फ मिथुन को हिरासत में लेकर पूछताक्ष करने पर बताया कि पेट दर्द, हाँथ पैर दर्द से मेरा स्वास्थ ख़राब रहता था जिसका इलाज कई जगह कराया ठीक नहीं हुआ तो दोनों साथ मरने का मन बनाकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया इसके बाद छोटे छोटे दो बच्चे एक का उम्र 8 वर्ष तथा दूसरे का उम्र 3 वर्ष के भविष्य को देखते हुए नहीं खुद को नहीं मरना कथन में बताया है! आरोपी के द्वारा अपना गुनाह कबूल करने पर आरोपी राम दिल आयाम उर्फ मिथुनजी पिता रंगिया उम्र 30 वर्ष निवासी मुरका जिड़गी पारा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
tags : छत्तीसगढ़ बलरामपुर