loader
Breaking News
Foto

बरेली की कवयित्री पुष्पा गंगवार पूनम की ग़ज़ल ने बटोरी तालियां

*बरेली की कवयित्री पुष्पा गंगवार पूनम की ग़ज़ल ने बटोरी तालियांँ* 

 

 

बरेली। कल्कि नगरी सम्भल में हिन्दू जागृति मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव में बरेली से पधारी समृध्दि काव्य मंच और महिला मण्डल रामलीला सभा की अध्यक्षा कवयित्री पुष्पा गंगवार पूनम ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अपनी ग़ज़ल पाठ के दौरान उन्होंने श्रोताओं से खूब तालियांँ बटोरीं।कवयित्री ने अपनी ग़ज़ल के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने नारी स्वाभिमान और शक्ति की महत्ता पर भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के आयोजक मण्डल ने उनको सम्मानित किया।कार्यक्रम में बदायूंँ, रामपुर, बिजनौर, पीलीभीत,नोएडा के साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि नौ राज्यों सहित विभिन्न स्थानों से कवियों ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा,अरुण दीक्षित स्वच्छंद, अतुल कुमार शर्मा, श्रीपाल शर्मा ईदरीशपुरी, सुभाष चंद्र शर्मा,ओजस्वी जौहरी सरल,विष्णु असावा, कुमार अवधेश विद्यार्थी,अजय भारती, उज्ज्वल वशिष्ठ, प्रमोद झा, शिखाराम रावत, सुखपाल गौर आदि साहित्यकार उपस्थित रहे। सम्मान पत्र के साथ-साथ कवयित्री पुष्पा गंगवार पूनम को भगवान श्री कल्कि का फ्रेमिंग चित्र एवं श्रीमद् भागवत ग्रंथ भेंट करके सम्मानित किया गया।


 
foto
Author: Arun kumar Dixit

Recent News

Top News Viewed

Categories

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets