हिंदू महासम्मेलन की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र के ग्राम नवादा में 25 जनवरी दिन रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन होने जा रहा है जिसके निमित्त सभी कार्यकर्तागण महासम्मेलन की कार्यक्रम में लगे हुए हैं। शुक्रवार को नवादा में भारी संख्या में सफाईकर्मियों ने स्थल पर साफ सफाई का कार्य किया।कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कार्यक्रम के पत्रक वितरण किए तथा लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया।सभी कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी माताओं, बहनों, बच्चों, बुजुर्गों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।कार्यक्रम की तैयारी में नितिन कुमार, शिवम, बलराज त्यागी,चौधरी ईशम सिंह,रितेश सैन,विक्रम सिंह,मोहित चौहान,पंकज सिंह,मोहन सिंह,सत्यपाल सिंह,मोनू सिंह,चरण सिंह,मुकेश सिंह,रमेश सिंह,तुषार,पवन,सूर्यांशु,निहाल सिंह,दीपक त्यागी,आलोक त्यागी आदि ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
tags : #