loader
Foto

14 जनवरी तक बुलंदशहर में स्कूल बंद

घने कोहरे  और  ठंड के चलते सभी बोर्डों के विद्यालयों पर आदेश लागू- डीएम का फैसला

शीतलहर और घने कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने बुलंदशहर में 14 जनवरी तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। सभी बोर्डों के विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक यह आदेश लागू रहेगा।

गुरुवार को भी पूरे दिन कड़ाके की ठंड रही और धूप नहीं निकली। पिछले कुछ दिनों से पड़ रहे घने कोहरे का असर शुक्रवार को थोड़ा कम देखा गया। शुक्रवार की शुरुआत हल्के कोहरे, बादलों और बर्फीली हवाओं के साथ हुई।

बच्चे और बुजुर्ग ठंड के कारण घरों से बाहर कम ही निकले। केवल आवश्यक काम वाले लोग ही पूरी तैयारी के साथ घर से बाहर निकले। जिससे आमजन, पशु और पक्षी भी प्रभावित हुए।  सड़कों से लेकर बाजारों और गांवों तक इस कंपकंपा देने वाली

गुरुवार को ठंड का असर साफ दिखाई दिया,  मौसम विभाग के अनुसार,  अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 96 फीसदी और हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे रही।  नए साल के दूसरे दिन शुक्रवार को बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुलंदशहर के सभी बोर्डों से संबंधित सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक दिनांक 02 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि प्रदेश में अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों में अवकाश किया गया है।

 


 
foto
Author: Mukesh Kumar Kushwaha

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets

Educaton

  26-Jan-2026

Republic Day Celebration