loader
Foto

पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा किसानों का भरोसा!

उपार्जन केन्द्रों में सुचारु रूप से धान खरीदी जारी✍🏻

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों के सुरक्षित भविष्य हुई मजबूत!

 

बलरामपुर, छ.ग. दिसम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में तेजी से धान खरीदी कार्य किया जा रहा है। शासन के द्वारा किसानों के वास्तविक उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी किए जाने से किसानों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।

एक किसान अखलेश कुमार ने बताया..

कुसमी विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र चांदो में धान विक्रय करने पहुंचे ग्राम बसकेपी के किसान अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वे 500 बोरी धान बिक्री करने आए हैं। उनके पास 12 एकड़ खेती जमीन है, जिसमें उन्होंने धान की उपज लिया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने से किसानों को उपज का वास्तविक मूल्य मिल रहा है तथा धान विक्रय की राशि भी शीघ्र उनके बैंक खाते में जमा हो रही है। श्री गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष धान बिक्री से प्राप्त राशि से उन्होंने घर की आवश्यकताओं को पूरा किया था और इस वर्ष भी वे घर की जरूरतों को पूरा करने के साथ, बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने और उनके भविष्य के लिए बचत करने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान होने से खेती-किसानी के कार्यों को सुचारू रूप से करने में सुविधा हो रही है और किसान अपनी आय का उपयोग कृषि विस्तार के लिए भी कर पा रहे हैं। उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता है तथा इलेक्ट्रॉनिक तौलाई के माध्यम से पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। किसानों से बिना विलंब के धान खरीदी की जा रही है। बेहतर व्यवस्था और किसानों के हित में किए जा रहेवो प्रयासों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


 
foto
Author: KAILASH RAJWADE

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets

Educaton

  26-Jan-2026

Republic Day Celebration